PAAPA(chand kshinkaayen) a hindi poem

Jun 26 2008  | Views 198 |  Comments  (3)
Tags:


पापा
तुम्ही तो सिखाते थे मुझे
अपने पैरो से चलना
गुस्सा होते थे माँ से
मुझे कभी रसोईघर मे देखकर
मुझे कभी बेटी क्यो न समझा?


माँगती थी मै हर चीज
आपसे माँ से चोरी
लाते थे तुम न जाने
कितने खर्चे बचाकर
या फिर अपनी जरूरतो के साथ
समझौता करके
मुझे कभी रोका क्यो नही ?

३.
मेरी हर बात मे
हाँ मे हाँ मिला देते
माँ  समझाती पर
केवल माँ पर ही हँस देते
क्या मै कभी गलत न थी ?


*****************************************************

© sima sach., all rights reserved.

Recommend

3
votes
votesEnjoyed this post? Cast your vote and recommend to other readers

Leave a comment

Use rich text editor:


Advertisement


Bangalore, Female
Member Since Oct 12 2007
© 1998-2008 Copyright Sulekha.com Connecting Indians Worldwide, All Rights Reserved.