MAKADDI(a hindi poem)

Jun 15 2008  | Views 173 |  Comments  (8)
Tags:

मकडी



बुनती है जाला
बडी आशा ,विश्वास के साथ
कि वह बना लेगी
एक प्यारा सा घर सन्सार
देखती है सुन्दर से सपने और
बुनती चली जाती है अपने ही गिर्द
 एक ऐसा चक्रव्यूह
बन्द करती जाती है
बाहर निकलने के हर रास्ते
नही छोडती कोई भी खिडकी खुली
ताकि जमाने की बुरी निगाहे
देख न पाएँ
पर नही जानती कि वह खुद ही
अपने बुने हुए जाल मे
फँस कर रह जाती है
नही निकल पाती
अपने ही बुने हुए जाल से बाहर
और उड जाते है उसके प्राण पखेरु

*********************************************

© sima sach., all rights reserved.

Recommend

5
votes
votesEnjoyed this post? Cast your vote and recommend to other readers

Leave a comment

Use rich text editor:


Advertisement


Bangalore, Female
Member Since Oct 12 2007
© 1998-2008 Copyright Sulekha.com Connecting Indians Worldwide, All Rights Reserved.