हम जलाने वाले नही.......
१.हम जलाने नही ए दोस्त लगी बुझाने वाले है
नमक नही हम जख्मो पे मरहम लगाने वाले है
२.जल जाए अगर कोई तरु की शीतल छाया मे
उस आग को हम सीने से लिपटाने वाले है
३.नही जलेगा दिल किसी को समझो जो अपना
खुशी के राज हम तो सबको ही बताने वाले है
४.उन लोगो के क्या कहने जो होते है बस अपने
हम तो गैरो को भी दिल मे बसाने वाले है
५.नफरत नही हम प्यार मे करते है बस यकी
हम तो दुश्मन की भी हर खता भुलाने वाले है
६.कभी आओ हमारे घर मिटा कर अहम को अपने
चुनकर राह के काँटे हम फूल बिछाने वाले है
७.जो तुम इतना करो वादा करोगे मन अपना पावन
तो हम आकाश से गन्गा जमी पर लाने वाले है
८.क्या करना हमे ए दोस्त दिलो मे पाल कर नफरत
कल आए थे इस जहा मे कल को जाने वाले है
९.सच्च है किसी सीमा मे बन्धकर जी नही सकते
और हम नफरत की दीवारो को गिराने वाले है
****************************************************************

Recommend
votes